Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार दिलाना प्राथमिकता – कलेक्टर नगरपालिका टाउनहॉल में रोजगार युवा संगम का आयोजन

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

नगरपालिका परिषद के टाउनहॉल में मंगलवार को रोजगार युवा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं शासन की स्वरोजगार योजनाओं से भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह रोजगार मेला आयोजित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि शासन द्वारा कौशल विकास हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने शिक्षित युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल सीखकर स्वरोजगार स्थापित करें तथा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता धुर्वे, एम.डी.आई.सी. श्री नंदकिशोर वास्कले, प्राचार्य आईटीआई श्री आर.एस. वरकड़े, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री आर.एस. वरकड़े, प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, प्रबंधक श्रीमती शैफाली अग्रवाल, जिला समन्वय अधिकारी श्री एस.के. शर्मा, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, श्री डी.के. शाहू (जिला रोजगार कार्यालय) सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती वैशाली कामड़े ने किया।

85 आवेदकों का पंजीयन, 49 युवाओं का प्रारंभिक चयन

 

रोजगार युवा संगम में 85 युवाओं ने ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पंजीयन कराया। निजी क्षेत्र की 7 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की काउंसलिंग की। इनमें से 49 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, साथ ही 12 युवाओं का चयन अप्रेन्टिसशिप हेतु किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के दो हितग्राहियों को स्वीकृति/वितरण पत्र भी प्रदान किए गए।

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके ने वृद्धाश्रम में किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पिपरिया में 42 लाख 53 हजार की लागत से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

Reva India News

बैंगलोर में चल रहे नेशनल उद्यानिकी फेयर में आकर्षण का केन्द्र बने कोदो-कुटकी के कुकीज

Reva India News

Leave a Comment