Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 4 नवंबर 2025

भारतीय रिजर्व बैंक परियोजना सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से प्रायोजित मनीवाइज समर्पित के द्वारा सीएफएल मंडला के ब्लॉक नैनपुर ग्राम पंचायत मक्के, ब्लॉक बिछिया ग्राम पंचायत कटंगामाल, ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम पंचायत पोंड़ी में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान री-केवाईसी और डीबीटी को समझाते हुए मनी वाइज वित्तीय साक्षरता योजना के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया।

जगरूकता कार्यक्रम में बैंकिंग सेवा के माध्यम से पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन ऑनलाइन, केवाईसी/ईकेवाईसी की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सायबर फ्रॉड से अवगत कराते हुए इससे बचने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर ब्लॉक काउंसलर श्रीमती पूजा बरमैया, श्रीमती स्वाति सोनी, जॉन्सन जॉय एवं रीजनल ऑफिसर श्रीमती लक्ष्मी पटेल उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना’

Reva India News

खड़देवरा में हुई क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आदिवासी बैगा विकास समिति का आयोजन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment