Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मंडला पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी *“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान* के तहत मंडला जिला पुलिस द्वारा अवयस्क बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

*थानों द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम-*

*थाना खटिया आवासीय बालिका छात्रावास, मोचा* में छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अधिकार,बाल सुरक्षा, बाल अपराधों से बचाव
संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
*थाना बम्हनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय* में छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के उद्देश्य, नाबालिगों के गुम होने की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव,
विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

*थाना कोतवाली मंडला भारत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय* में बालिकाओं एवं शिक्षकों को सतर्कता उपाय,बच्चों की सुरक्षा हेतु अभिभावकों की जिम्मेदारी
के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

*थाना मोहगांव बस स्टैंड मड़ई* में महिलाओं एवं आमजन को बाल तस्करी से बचाव,
किसी भी गुमशुदा बच्चे की सूचना तत्काल पुलिस को देने
हेतु जागरूक किया गया।

*थाना मोतीनाला भीमडोंगरी मड़ई के दौरान* महिलाओं एवं आमजन को बच्चों के प्रति सतर्कता,संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना देने संबंधी जागरूक किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन मण्डला गॉट टैलेंट और खेलो एमपी यूथ गेम्स का लांच कार्यक्रम

Reva India News

संभाग आयुक्त ने ली वीसी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment