Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्युत समाधान योजना: बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक सरचार्ज फ्री एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट, 6 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी

मंडला, 13 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विद्युत समाधान योजना 2025-26 के तहत बकाया बिजली बिलों के भुगतान पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। इस योजना में उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। जन जागरूकता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मण्डला में विशेष प्रचार अभियान चलाया गया। प्रचार अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी जा रही है व समय सीमा के भीतर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

योजना के अनुसार 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक बिल जमा करने वालों को 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी दी जाएगी। 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक भुगतान करने वालों को 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट और 6 किस्तों में भुगतान की सुविधा भी प्राप्त होगी।

Related posts

ग्राम पंचायत बोरिया में मादक पदार्थ समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई 3 जनवरी को

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर  

Reva India News

Leave a Comment