Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 जनवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

 

मंडला 30 जनवरी 2023

                सोमवार को कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एएसपी गजेंद्र कवर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखें। कलेक्टर ने कहा कि खाद्य अधिकारी, खाद्य पदार्थो की समय-समय पर जांच करें। साथ ही भोजन की सेम्पलिंग करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमति सिंह ने आयोजन के दौरान विद्युत आपूर्ति, जल व्यवस्था, जनरेटर, बैठक व्यवस्था सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास यात्राओं की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 5 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हो रही विकास यात्राओं की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पीएचई विभाग को विकास यात्राओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि विकास यात्रा के साथ ही जल कलश यात्रा भी निकालें। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में विकास यात्रा की अगवानी करेंगी। विकास यात्रा का लोकल रेडियो, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं। साथ ही स्कूलों में निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करें तथा प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण करें। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि बस, ऑटो, रिक्शा आदि वाहनों में पोस्टर लगाएं तथा टी-शर्ट वितरण करें। विकास यात्रा के दौरान लघु फिल्म भी चलाया जाए। उन्हांेने कहा कि विकास यात्रा के दौरान युवा जनसंवाद, सखी जनसंवाद के माध्यम से पानी बचाओ का संदेश दें। यह यात्रा जिले के सभी ग्रामों में प्रातः 10ः30 बजे से निकाली जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने विकास यात्राओं के संबंध में मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों की विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे।   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्ट्रेट परिसर में शहीदों की स्मृति में रखा गया मौन

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

30 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन द्वारा 2 मिनिट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टॉफ उपस्थित था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गांधीजी की पुण्यतिथि से शुरू हुआ कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

                30 जनवरी 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि में कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पार्षद आशा मर्सकोले के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

                जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ० आर.के. पीपरे ने बताया कि 30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले को कुष्ठ मुक्त करने की दिशा में कुष्ठ जागरूकता संबंधी गतिविधियों से लोगों को कुष्ठमुक्ति और कुष्ठ पीड़ितों से भेदभाव न करने का संकल्प दिलाया गया। ग्रामसभा छपरा, बबलिया एवं नारायणगंज मेंएन.एम.ए. मनोज दुबे के द्वारा संकल्प एवं कलेक्टर की अपील पढी गई। कार्यक्रम में डॉ० पीपरे ने बताया कि आशा कार्यकता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर जांच के माध्यम से नये कुष्ठ रोगियों की खोज कर उन्हें निःशुल्क एमडीटी उपचार से जोड़ा जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ० आर.के. पीपरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० यतीन्द्र झारिया, डिप्टी मीडिया अधिकारी सुलोचना रजक,एच.ई.ओ. सपना साहू, सुपरवाइजर एच.डी. मोंगरे, स्टॉफ एवं एन.एम.ए. मनोज दुबे तथा शहरी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

दुधारू गाय पुरस्कार प्रतियोगिता 15 को

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

                भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय पुरस्कार योजना अंतर्गत जिले में 15 फरवरी 2023 को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के पात्र पशुपालक आवेदन कर सकते हैं। भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 ली. अथवा उससे अधिक है, वे आवेदन हेतु पात्र होंगे। गौवंश की टैगिंग यूनिक आईडी से एवं उसकी समस्त जानकारी इनाफ पोर्टल पर दर्ज होना अनिवार्य होगा। आवेदनों का संकलन एवं परिक्षण जिला स्तर पर किया जायेगा। परीक्षण के उपरांत भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता हेतु 10 गायों का दैनिक दुग्ध उत्पादन की वरीयता के आधार पर चयन कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में चयनित गायों का नियमानुसार तीन समय के दुग्ध उत्पादन का आंकलन एवं गणना उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का निर्धारण किया जायेगा।

                जिला स्तरीय पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार में 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार में 21 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार में 11 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। जिला स्तरीय पुरस्कार उपरांत राज्य स्तरीय पुरस्कार का चयन राज्य स्तर पर संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गठित समिति के द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक जिले के परिणाम के आधार पर राज्य स्तरीय समिति द्वारा परिक्षण उपरांत भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता के अंतर्गत अधिकतम दूध देने वाली गायों को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

                राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार में 2 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार में 1 लाख रूपए तथा तृतीय पुरस्कार में 50 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। जिले के सभी पशुपालकों से अपील की गई है कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निकटतम पशु चिकित्सालय व औषधालय में जाकर आवेदन जमा करें एवं पुरस्कार योजना का लाभ उठायें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पॉलीटेक्निक कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

                जिला समन्वयक सेडमैप ने बताया कि विकास आयुक्त लघु उद्योग भारत सरकार, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रायोजित ईएसडीपी के अंर्तगत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण का शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में आयोजन किया गया। विकास आयुक्त लघु उद्योग भारत सरकार, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रायोजित उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित उद्यमिता निःशुल्क प्रशिक्षण ईएसपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

        प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को मनोवैज्ञानिक पद्धति से स्वयं के उद्योग व्यवसाय लगाने एवं उसका सफल संचालन करने हेतु तैयार करना है। साथ ही शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी एवं स्वयं के उद्योग आधार पंजीयन करने में सेडमैप द्वारा सहयोग प्रदाय की जानकारी दी गई। हितग्राही स्वरोजगार स्थापना हेतु विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले में पाये जाने वाले कच्चा माल, भौतिक संसाधनों, इकाई स्थापना प्रक्रिया, समस्याओं का समाधान, विपणन कौशल, गहन बाजार सर्वेक्षण, कार्यशील पूंजी एवं नगद प्रबंधन, वस्तु की लागत एवं मूल्य निर्धारित, सम्प्रेषण कला, व्यवसायिक समझौते का महत्व, जी.एस.टी. इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही लोकल फॉर वोकल अभियान की ओर अग्रसर होकर अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवोदय चयन परीक्षा के आवेदन अब 8 फरवरी तक

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

                प्राचार्य ज.न.वि. ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022-23 की प्रक्रिया 2 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक थी किन्तु अब आवेदन करने की तिथि बढ़कर 8 फरवरी 2023 तक हो चुकी है। इस आवासीय निःशुल्क सहशिक्षा विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु सत्र 2022-23 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत शासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से आवेदन ऑनलाईन वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर भरे जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी की विवरणिका उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला सलाहकार समिति की बैठक आज

 

मण्डला 30 जनवरी 2023

                पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक 31 जनवरी दिन मंगलवार को आयोजित की गई है। यह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बड़ी खैरी मंडला में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संबंधितों को निर्धारित समयावधि में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

26वी वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 

मंडला 30 जनवरी 2023

                आयोजक पश्चिम सामान्य वनमण्डल मण्डला द्वारा 26वी वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी को पुलिस लाईन मण्डला में किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिम वनमण्डल मण्डला, पूर्व सामान्य वनमण्डल मण्डला, मोहगांव परियोजना, वन विकास निगम मण्डल मण्डला, उत्पादन वनमण्डल मण्डला, कान्हा वनमण्डल (कोर, बफर) टाईगर रिजर्व मण्डला, डिण्डौरी सामान्य डिण्डौरी, कटनी सामान्य वनमण्डल कटनी, सामान्य वनमण्डल जबलपुर एवं सामाजिक वानिकी जबलपुर ने भाग लिया।

                मुख्य अतिथियों द्वारा खेलकूद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। खेल भावना के अनुरूप उन्हें खेलने एवं बर्ताव करने तथा सभी को समस्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान समस्त वनमण्डल के उपवनमण्डल अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, स्टॉफ एवं खिलाड़ी शामिल रहे।

 

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 नवम्बर 2022

Reva India News

’एक पेड़ माँ के नाम’ किया गया पौधारोपण

Reva India News

पुलिस चौपाल: महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता

Reva India News

Leave a Comment