Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – सीईओ जिला पंचायत

मंडला, 18 नवंबर 2025

      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार निवास में ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों (जीआरएस) की बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सीईओ श्री मीना ने इस कार्य की महत्ता पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

      सीईओ श्री मीना ने सभी उपस्थित सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को सख्त निर्देश दिए कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। उन्होंने समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा और निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत निवास श्रीमती श्रद्धा सोनी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जनसमस्या निवारण शिविर 2 जुलाई को

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने वर-वधु को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया

Reva India News

आदि उत्सव में लगेगा दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर  

Reva India News

Leave a Comment