Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन

मंडला, 23 दिसंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का अभियान के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का वाचन किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित इस वाचन प्रक्रिया में स्थानीय मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के बीएलए भी उपस्थित थे।

निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के साथ-साथ मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के विषय में जागरूक भी किया गया। इस दौरान आगामी 22 जनवरी 2026 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसर ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, फॉर्म-6 तथा फॉर्म-8 के संबंध में उपस्थित मतदाताओं एवं राजनैतिक दलों के अभिकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर अपराधों पर कार्यशाला

Reva India News

29 सहकारी संस्थाओं को सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा नोटिस जारी  

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment