Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों पर, अधिकारियों ने किया क्षेत्र का सघन दौरा

मंडला, 18 नवंबर 2025

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस निर्वाचन कार्य के तहत बीएलओ द्वारा मतदाताओं के बीच गणना फॉर्म का वितरण किया जा रहा है और साथ ही भरे हुए फॉर्म्स के संग्रहण का कार्य भी तेजी से जारी है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा रही है। समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों का सघन दौरा किया जा रहा है।

कार्य में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने निवास क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसी प्रकार सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी ने ग्राम पंचायत तरवानी, दलकापांडे, भोंडी और खमही में पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। नायब तहसीलदार सुश्री सुस्मिता उईके ने घूरनेर क्षेत्र में निरीक्षण किया।सीडीपीओ महिला बाल विकास मनीष तिवारी ने मतदान केंद्र 35 बीजाडांडी सहित अन्य केंद्रों का दौरा कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की। अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी अपने-अपने  क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

Related posts

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 प्रतिशत तक बेहतर करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

कलेक्टर ने की निःक्षय अभियान की समीक्षा 24 मार्च को विशेष कार्यक्रम के निर्देश

Reva India News

25 फरवरी को प्लेसमेन्ट ड्राईव

Reva India News

Leave a Comment