Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संसदीय समिति ने की मानिकसरा में शेडनेट नर्सरी, मुर्गी-बतख पालन और प्लांटेशन की प्रशंसा

मंडला, 19 नवंबर 2025

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की संसदीय स्थायी समिति ने मंडला जिले के बीजाडांडी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकसरा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चल रहे प्रोजेक्ट क्रमांक 4 का गहन अवलोकन किया। इस दौरान समिति ने उन्नत तकनीक से स्थापित शेडनेट नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों की आजीविका को सशक्त बनाने वाले मुर्गी और बतख पालन यूनिट्स की कार्यप्रणाली को समझा। इस अवसर पर संसदीय समिति के सदस्यों ने परियोजना के तहत किए गए व्यापक पौधारोपण कार्यों की सराहना की। लाभार्थियों ने इन कार्यों से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया, जिसके बाद समिति ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन और उत्कृष्ट परिणामों की प्रशंसा की। समिति के सभी सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास को गति देने में स्थानीय प्रशासन एवं हितग्राहियों के संयुक्त प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, पीओ मनरेगा श्रीमती रितु तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री बीडी भैसारे, जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड श्री उमेश सिंगरौरे, जनपद पंचायत सीईओ बीजाडांडी श्रीमती बासंती दुबे के साथ जिला प्रशासन एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नल जल योजनाओं तथा हैंडपम्पों में आवश्यकतानुसार सुधार कराएं – डॉ सिडाना कलेक्टर ने की पीएचई विभाग की समीक्षा  

Reva India News

जनजातीय वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार एवं वित्त पोषण के रूप में 43.39 करोड़ रूपये वितरित

Reva India News

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment