Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्वारा में अवैध शराब जब्त

मंडला, 9 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 सितंबर 2026 को आबकारी बल, राजस्व विभाग एवं पुलिस बल बम्हनीबंजर की संयुक्त टीम ने ग्राम ग्वारा मंडला में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान गणेश जंघेला की दुकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में दुकान के फ्रीजर से लिमाउंट बीयर की 46 केन, किंगफिशर बीयर की 2 बोतल, स्टॉक बीयर की 20 केन, मैकडॉवेल रम की 23 नग, मैकडॉवेल व्हिस्की की 11 नग, एमडी व्हिस्की की 5 नग, मैजिक मोमेंट ऑरेंज की 9 नग, मैजिक मोमेंट जामुन की 11 नग, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 38 नग तथा देसी मदिरा प्लेन की 67 नग बरामद की गई।

जप्त मदिरा की कुल मात्रा 65.045 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 40 हजार 500 रुपये बताई गई है। मदिरा निर्धारित धारण क्षमता से अधिक पाए जाने पर आरोपी गणेश जंघेला पिता नरेंद्र के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र चौधरी, तहसीलदार हिमांशु भलावी, नायब तहसीलदार राकेश कटारिया, आबकारी उपनिरीक्षक सचिन मंडलोई एवं भानु पुशाम, पुलिस विभाग से अशोक राणा तथा आबकारी प्रधान आरक्षक विजय, कमलेश एवं शकुंतला सैयाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

उदयचौक में की गई 1400 रूपए की चालानी कार्यवाही

Reva India News

श्रद्धा के पथ पर राहत की छांव कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए किए मैट्रस वितरित

Reva India News

शिकायत निवारण हेतु अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मण्डला में स्थापित

Reva India News

Leave a Comment