Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया बिछिया-नैनपुर क्षेत्र का निरीक्षण कान्हा टाइगर रिजर्व को हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी देने की तैयारी

मंडला, 19 नवंबर 2025

पर्यटन और वन्यजीवन को नई रफ्तार देने वाली PM Shri Aerial Tourism Helicopter Service के अंतर्गत कान्हा टाइगर रिजर्व को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना को गति मिल रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बिछिया और नैनपुर विकासखंड के चिन्हांकित स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। खटिया, टाटरी, बारगी और राता कामता क्षेत्रों में प्रस्तावित हेलीपेड निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि को देखा गया।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों और राष्ट्रीय उद्यानों को पीपीपी मॉडल के माध्यम से जोड़ने की तैयारी है। इस कड़ी में कान्हा, बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रमुख सेक्टरों के रूप में शामिल किए गए हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों से स्थल, संसाधनों और निर्माण संभावनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि “सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए।”

अधिकारियों द्वारा भूमि की माप, सीमांकन और स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने इस परियोजना को जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे शीर्ष प्राथमिकता में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर कान्हा टाईगर रिजर्व (कोर) श्री पुनीत गोयल, एसडीएम सोनाली देव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

सुपर 5000 योजना का लाभ लेने 30 अप्रैल तक होंगे आवेदन

Reva India News

वाडिवा के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पिपरिया में 42 लाख 53 हजार की लागत से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment