Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम ख़ुदराही की गलियों में हुई रोशनी कलेक्टर को ग्रामीणों ने बतायी थी समस्या

मंडला, 21 नवंबर 2025

खुदराही गांव की रातें कभी डर, अंधेरे और हाथियों की आहट से भरी रहती थीं। जंगल से लगे इस छोटे से गांव में रहने वाले ग्रामीणों को जंगली हाथियों के भ्रमण से काफी डर लगता था। चूंकि इस वनांचल में बसे गांव की जंगल किनारे पगडंडियों पर काफी अंधेरा होता था। प्रशासन आपके द्वार अंतर्गत आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा का जाना हुआ। ग्रामीणों से हुई चर्चा में कलेक्टर श्री मिश्रा को जब इस समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने बड़ी संवेदनशीलता से संज्ञान लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके से फोन लगाकर निर्देशित किया था। इसका असर यह हुआ कि विद्युत और पंचायत विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और कुछ ही दिनों में जंगल किनारे की पगडंडियों पर 12 स्ट्रीट लाइटें जलने लग गई हैं। जेई विद्युत विभाग सिझौरा श्री रितेश बनवारी ने बताया कि गांव के अन्य हिस्से में भी लाइट लगाने का काम जारी है।

 

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सदवाहिनी मंदिर में महाआरती की

Reva India News

*जुआ-सट्टा पर मंडला पुलिस की कार्यवाही — 02 आरोपी गिरफ्तार, ताश की गड्डी, ₹4,100 नगद, अर्टिका कार एवं मोबाइल फोन जप्त*

Reva India News

एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित के लिए : भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन पर विचार संगोष्ठी संपन्न…………………

Reva India News

Leave a Comment