Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विज्ञान के जादू देखकर बच्चे हुए हैरान जादू नहीं विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन

मंडला, 20 नवंबर 2025

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में लोक शिक्षण संचालनालय समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन के निर्देशन में जादू नहीं विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विज्ञान से जुड़ी जिज्ञासाओं आधारित प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रंजना पांडे ने कार्यक्रम के उद्देश्य से जुड़े पहलुओं से अवगत कराया तथा आगामी जादू नहीं विज्ञान श्रृंखला की जादू दी। विद्यार्थियों ने जादू दिखाकर उसके वैज्ञानिक पक्ष से दर्शकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जादू केवल हाथ की सफाई है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण या तकनीकी होती है। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने रूढ़िवादिता और अंधविश्वास आधारित नाट्î की प्रस्तुति दी। बिना माचिस से आग लगाना, पानी से नारियल जलाना और जादूगरों की तकनीकों से लोगों को परिचित कराया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। इस आयोजन में वंदना श्रीवास्तव, बीके चौरसिया, अपराजिता पाठक, शैलेश जयसवाल, प्रवीण अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

एनसीसी स्थापना दिवस पर कला और जागरूकता का संगम चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और व्याख्यान माला संपन्न

Reva India News

बीएलओ डोर-टू-डोर संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा निर्वाचक नामावली हेतु दावे/आपत्ति आमंत्रित होंगे और लगेंगे विशेष शिविर – कमिश्नर अभय वर्मा कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment