Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

मंडला 4 अक्टूबर 2024

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला पंचायत के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला से संबंधित एक्ट/अधिनियम व नवीन कानूनों जैसे भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बताया गया। बाल विवाह रोकथाम, ग्रामों में बाल विवाह को किस प्रकार रोका जा सकता है, मंचासीन जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। जिले से पलायन करने वाली किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी महिला एवं बाल विकास द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, जिला पंचायत स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास कल्याण समिति की सभापति शालिनी साहू, सदस्य सावित्री धूमकेती, सदस्य गीता मरावी, सदस्य शैलेष मिश्रा, सदस्य रामप्यारी झारिया, सहायक संचालक म.बा.वि. रोहित बड़कुल, समस्त परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ आमजन का अभियान बने – डाॅ. यादव वीसी में अधिकारियों को दिये निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रीमियम राशि जमा करने की अंतिम तिथि आज

Reva India News

पूर्व भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment