Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजीव कालोनी में किया एसआईआर के कार्य का निरीक्षण

मंडला, 21 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत देवदरा का विजिट किया। यहाँ उन्होंने ग्राम के राजीव कालोनी क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय बीएलओ से उन्होंने गणना पत्रक वितरण, जानकारी संकलन एवं बीएलओ ऐप के द्वारा जानकारी के डिजिटलीकरण के संबंध में चर्चा करते हुए कार्यगति तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित मतदाताओं के घर कम से कम तीन बार जाकर अधिकतम लोगों को ई.एफ. फॉर्म के माध्यम से मैप किया जाए। मैपिंग के दौरान किसी भी समस्या पर बीएलओ ऐप में कॉल बुक कर तुरंत समाधान प्राप्त करने की नागरिकों को जानकारी दी जाए।

ई.एफ. भरते समय किसी भी दस्तावेज की प्रति नहीं ली जाए तथा ई.एफ. का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जाए। इसके अतिरिक्त एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध केंद्रीय हेल्पलाइन 1950, अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम तथा हेल्प डेस्क की जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। विजिट के दौरान मतदाताओं से चर्चा करते हुए उन्हें बीएलओ को जानकारी देने और एसआईआर के कार्य में सहयोगी बनने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम एवं बूथ के बीएलओ मौजूद रहे।

Related posts

उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन अब 31 मार्च तक 

Reva India News

तकनीकी के समुचित उपयोग से मॉनिटरिंग होगी आसान- जिला पंचायत सीईओ पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment