Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसआईआर में शतप्रतिशत कार्य के लिए दो बीएलओ सम्मानित

मंडला, 21 नवंबर 2025

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। संपर्क के दौरान मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण एवं जानकारी संकलन कर बीएलओ ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा डिजिटाईज किया जा रहा है। शुक्रवार को विधानसभा क्रमांक 105 बिछिया के मतदान केंद्र 28 अहमदपुर के बीएलओ श्री सच्चिदानंद उलाड़ी और विधानसभा क्रमांक 107 मण्डला के मतदान केंद्र 248 तिलईपानी के बीएलओ श्रीमती मीनाक्षी याकूब और सुपरवाइजर श्री आकाश पटेल को जिला मुख्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया।

दोनों बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों बीएलओ को सबसे पहले शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए बधाई भी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, निर्वाचन अधीक्षक श्री सीके तिवारी सहित संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।

Related posts

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर मण्डला 7 जनवरी 2021 जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 8 जनवरी को 2 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघा एवं नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Reva India News

मोटे अनाज व्यंजन प्रदर्शनीय एवं पोषण संवाद का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment