Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा पर हुये विविध आयोजन

सिवनी  जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा संस्थान की महिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र नागरे, महिला जिला उपाध्यक्ष अम्रता बेदी बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष मंजू चक्रवर्ती जिला सदस्य जयश्री पाण्डे देवश्री गढ़वाल, कंचन सोनी, लक्ष्मी गहलोद, रजनी पंड्या , कंचन भलावी, वर्षा विशेन, गिरिजा भांगरे,द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुद्वारा जाकर लांगर में सहयोग किया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर्वोत्सव पर माँ पतित पावनी नदी बैनगंगा स्नान कर दीपदान किया गया साथ ही जरूरतमंदों को वस्त्रदान अन्यदान कर स्वस्ल्पाहार कराया गया तत्पश्चात शहीद वार्ड अभिषेक कालोनी संस्थान कार्यालय के पास नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती पूजन पाठ महाप्रसाद वितरण के उपरांत संस्थान द्वारा महाकाल समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र व झांकी निकलने वाले बच्चों को गिफ्ट उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा हर जरूरतमंदों की हमेशा मदद करने के लिए तत्पर है।आज के आयोजन में मुख्य रूप से रमेश नेमा, महेंद्र पंड्या, एल के डहेरिया, आर पी चौधरी, संजय मिश्रा, दिलीप विशेन, गोपाल गहलोद, राजेश रजक,गोलू निर्मलकर, हेमेंद्र भांगरे, अजय विश्कर्मा, सुनीता चौधरी,कुंती सिंगोतिया,नैना पांडे,कीर्ति ठाकुर,सन्तोषी सेन,किरण गहलोद,योगेश्वरी विशेन, चंदा जोहरी,मोनिका शिवने, नेहा मालवीय,बबली निर्मलकर, सोनू मिश्रा, प्रेमलता बेंद्रे, शशि नेमा, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चंद्रा , राधा चंदेल , पूजा ठाकुरआदि की उपस्थिति रही।

Related posts

मोहगांव के ग्राम सालीवाड़ा में पम्प मरम्मत कर शीघ्र किया जायेगा पेयजल प्रदाय – कार्यपालन यंत्री

Reva India News

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम आज

Reva India News

Leave a Comment