Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम राईज स्कूल निवास में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला, 26 नवंबर 2025

सीएम राईज स्कूल निवास में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह रोकथाम अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतियोगी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपस्थित प्रतिभागियो एवं छात्र-छात्राओं को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के बारे में जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता के बारे में जानकारी दी साथ ही स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये बालिकाओं को आयरन युक्त एवं विटामिन सी के सेवन और स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया।       कार्यक्रम के अंत में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकायें, विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी. श्रीमती शिक्षा श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related posts

धान उपार्जन के साथ परिवहन की गति बढ़ाएं – कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा की बैठक में की गई सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विषयों की समीक्षा

Reva India News

युवाओं के करियर और उनके सपनों को उड़ान देने की दिशा में अच्छा प्रयास – मंत्री श्रीमती उइके कलेक्टर की पहल से मंडला में लाँच हुआ प्रोजेक्ट विजयपथ जिले के 216 विद्यालयों के लगभग 60 हजार विद्यार्थी जुड़े लाइव

Reva India News

छात्रा योगिता मरावी का राष्ट्रीय चयन

Reva India News

Leave a Comment