Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस  

मंडला, 26 नवंबर 2025

मंडला के शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भारतीय संविधान के महत्व को याद किया और इसके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों, जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से इन मूल्यों का अपने जीवन में पालन करने का आह्वान किया। तत्पश्चात शिक्षक विपिन लखेरा ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने दोहराया। उद्देशिका का वाचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने सभी को देश की एकता और संप्रभुता की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रा अनुष्का श्रीवास्तव, संध्या मेहरा, प्रतिभा ने संविधान के महत्व और उद्देश्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिसमें एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिक्षक श्री राम ज्योतिषी, श्री राजकुमार हरदहा, श्री मुक्ता खाका, श्री अखिलेश उपाध्याय, श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री कीर्ति शुक्ला, श्री वंदना श्रीवास्तव, श्री रंजना पांडे एवं सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Related posts

वृहद रक्तदान शिविर 17 सितंबर को, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत होंगी विभिन्न गतिविधियाँ मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन, जन विश्वास अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा समय-सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 3.32 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित

Reva India News

पटवारी पंचायत की मिलीभगत से हो रहा बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण शिकायत पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई

Reva India News

Leave a Comment