Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संविधान दिवस के अवसर पर किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

मंडला, 26 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री कमल जोशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में 26 नवम्बर को एडीआर  सेंटर, जिला न्यायालय परिसर मण्डला में संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं विधिक जागरुकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान कमल जोशी, विशेष न्यायाधीश श्री आर.के रावतकर, प्रथम के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री रमेश रंजन चौबे, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री तेजप्रताप सिंह, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री हेमराज सनोडिया, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री विवेकानंद त्रिवेदी, पंचम जिला न्यायाधीश श्री बृजेश गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जफर खान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री तपन धारगा एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यनारायण मिश्रा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अजय तिवारी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री एम.वाय. खोखर डिप्टी चीफ, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री आशीष आनंद पाण्डेय असिस्टेंट एवं न्यायिक कर्मचारीगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी द्वारा उपस्थित सभी न्यायाधीशगणों, अधिवक्ताओं, एवं उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की महत्ता के विषय पर बताया गया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री तपन धारगा द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया।

Related posts

बिछिया अनुविभाग के थाना मोतीनाला जिला मंडला में जप्त वाहन मारूती स्विफट कार क्र OD-02-T-8433 के विक्रय हेतु खुली नीलामी का आयोजन

Reva India News

भूलेख पोर्टल पर व्यपवर्तन की प्रक्रिया

Reva India News

होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस स्थापना समारोह आयोजित

Reva India News

Leave a Comment