Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहन जप्त

मंडला, 02 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशों के तहत जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 27 नवंबर 2025 को मंडला क्षेत्र में की गई जांच के दौरान खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त दो डंपर वाहन एमपी 20 जेड एल तथा एमपी 22 एच 3727 को खनिज विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही जप्त किया गया।

उक्त जप्त वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना महाराजपुर की सुपुर्दगी में दिया गया। संबंधित के विरुद्ध म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंडला पुलिस द्वारा जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा सघन वाहन चैकिंग एवं संवेदनशील स्थलों की जाँच  

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक आज

Reva India News

मंडला में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के तहत 50 दिन काउंटडाउन योग शिविर का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment