Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब बिक्री पर भपसा में हुई कार्रवाई महिलाओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताई थी समस्या

मंडला, 10 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मंडला ने अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत के बाद की गई। उल्लेखनीय है कि ग्राम भपसा टोला की कई महिलाएँ जनसुनवाई में पहुंचीं और कलेक्टर श्री मिश्रा को गाँव में चल रही अवैध शराब बिक्री से हो रही सामाजिक समस्याओं, युवाओं पर पड़ रहे प्रभाव और महिलाओं की परेशानियों के बारे में अवगत कराया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

भपसा टोला में दबिश 8 लीटर कच्ची शराब जब्त

 

निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग ने ग्राम भपसा टोला में दबिश दी। महिलाओं की उपस्थिति में संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई और 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

 

घुघरी-बिछिया क्षेत्र में भी एक्शन – 06 प्रकरण दर्ज

 

इसके बाद आबकारी टीम ने घुघरी और बिछिया क्षेत्र के ग्राम पीपरदौन, नैझर, सलवाह, धनवाही और चलनी में दबिश दी। कार्रवाई में कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए और 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

Related posts

जनजातीय वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार एवं वित्त पोषण के रूप में 43.39 करोड़ रूपये वितरित

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

जिले में 12 अगस्त तक 1107.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment