Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीकृत वेतन प्रोसेसिंग संबंधी प्रशिक्षण 18 दिसंबर को

मंडला, 12 दिसंबर 2025

जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि समस्त प्रकार के कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 01 तारीख को वेतन प्रदान करने के लिए आई.एफ.एम.आई.एस. के माध्यम से केन्द्रीकृत वेतन प्रोसेसिंग (Centralized Pay Processing) की सुविधा विकसित की गई है। इससे प्रत्येक डी.डी.ओ. को पृथक से पेरोल जनरेशन का कार्य नही करना होगा तथा यथा आवश्यक संशोधन पेरोल में करते हुए देयक लगाए जा सकेंगे। इस प्रकार वेतन आहरण में समयबद्धता तथा त्वरित गति सुनिश्चित की जा सकेगी। माह दिसंबर 2025 के वेतन (भुगतान माह जनवरी 2026 में) इस प्रकिया से ही किया जावेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रक्रिया के लिए 18 दिसंबर को जिला योजना भवन मण्डला में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

Related posts

शासकीय महिला बहुउददेशीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में हुआ दिव्यांग शिविर का आयोजन 105 दिव्यांगजनों को प्रदाय किये गये दिव्यांग प्रमाण पत्र

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को

Reva India News

कुलगुरू डॉ विनोद मिश्रा का मंडला में हुआ स्वागत। जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने किया स्मृति चिन्ह भेंट।

Reva India News

Leave a Comment