Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के सीमा क्षेत्र के भीतर आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

मंडला, 12 दिसंबर 2025

जिला मण्डला के नगरीय निकायों में 30 सितम्बर 2025 तक की स्थिति में आकस्मिक रिक्त स्थानों (सीटों) की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम (समय-अनुसूची) का निर्धारण किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के सीमा क्षेत्र के भीतर आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई हैं, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी।

आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहने के दौरान उक्त सीमा क्षेत्र के भीतर संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के प्रावधान लागू रहेंगे तथा अस्त्र/शस्त्र लेकर चलना, विस्फोटक पदार्थों का विक्रय, परिवहन वर्जित रहेगा। बिना अनुमति सभा, रैली का आयोजन एवं ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निषिद्ध रहेगा। प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों का उपयोग भी सक्षम अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा। सोशल मीडिया/प्रिंट मीडिया में विज्ञापन का प्रकाशन-प्रसारण की पूर्व अनुमति प्राप्त करना एवं पोस्टर, बैनर, पम्पलेट के मुद्रण कार्य में भी मुद्रकों को आदर्श आचरण का पालन करना अनिवार्य होगा। आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

लापरवाही बरतने पर भृत्य श्री धनेश्वर यादव निलंबित

Reva India News

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त

Reva India News

भू-माफियाओं पर कार्यवाही जारी रखें – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में की विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment