Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को रागी मिलेट की बीज किट वितरित नारायणगंज में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

मंडला 9 जुलाई 2025

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में किसानों को समृद्ध और टिकाऊ खेती की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झरिया के नेतृत्व में नारायणगंज कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परिसर में आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को रागी बीज की एक-एक किट वितरित की गई। प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को प्राथमिकता देते हुए रागी बीज़ का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष श्री आशाराम भारतीया, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री धर्मसिंह वरकड़े एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, जैविक खेती और पोषक अनाजों के महत्व पर जानकारी भी दी गई।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती प्रीति लोहवंशी ने किसानों को रागी जैसे पोषणयुक्त अनाजों की खेती के लाभ बताए और उन्हें इसकी वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रागी के अनेक फायदे हैं, जिनमें मुख्य रूप से हड्डियों को मजबूत करना, वजन कम करने में मदद करना और पाचन में सुधार करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, यह मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

 

 

रागी पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज- उप संचालक कृषि

 

उप संचालक कृषि श्री झारिया ने बताया कि कोदो-कुटकी की तरह रागी भी एक मोटा अनाज है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। रागी को विभिन्न प्रकार से आहार में शामिल किया जा सकता है, जैसे कि रोटी, चीला, डोसा या लड्डू बनाकर खाया जाता है। मिलेट्स को प्रमोट करने का उद्देश्य न सिर्फ उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि किसानों को स्वास्थ्य और आय दोनों के लिहाज से सशक्त बनाना भी है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, नारायणगंज द्वारा की गई यह पहल क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Related posts

ग्राम पंचायत कामता में शिव एवं शनि मंदिर की स्थापना

Reva India News

पोल्ट्री फार्म से 1 लाख रूपए से अधिक की अवैध शराब जप्त

Reva India News

अमानक बीज का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment