Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण के लिए श्री राजेश कोल प्रेक्षक नियुक्त

मंडला, 12 दिसंबर 2025

नगरपालिका परिषद मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण के लिए मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम-12 (क) के अंतर्गत निहित प्रावधान के तहत श्री राजेश कोल भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) 141, बी सेक्टर रामेश्वर बाग मुगलिया भोपाल मोबाइल नम्बर 8319733994, 9425650045 को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक श्री कोल द्वारा नगरपालिका परिषद मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) के पर्यवेक्षण कार्य जिले में प्रथम चरण में 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2025 तक एवं द्वितीय चरण में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक किया जाना निर्धारित है। म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मण्डला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री कोल के भ्रमण एवं पर्यवेक्षण, उप निर्वाचन की कार्यवाही के प्रेक्षण के दौरान आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण के लिये श्री पी.के. कुस्मारे मुख्य कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 02 मण्डला (मो.नं. 9425563109) को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संपर्क अधिकारी, प्रेक्षक श्री कोल के प्रवास के दौरान उनके ठहरने के स्थान में सम्पूर्ण व्यवस्था (जैसे कम्प्यूटर, नेट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं) करना सुनिश्चित करेंगे। प्रेक्षक के आगमन एवं जिले में भ्रमण के दौरान उनके कार्य सम्पादन के लिए श्री विशाल जांगजुड़े स्टेनोग्राफर (मो.नं. 9584654324) कार्या. संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल, मण्डला को नियुक्त किया गया है।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

मांझी ढीमर समाज की कार्यकारणी घोषित

Reva India News

13 नवंबर को बीजाडांडी के जनपद सभागार में स्वरोजगार स्थापित करने जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment