Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला प्रशासन का नवाचार: विजयपथ का शुभारंभ 15 दिसंबर को

युवाओं को सही दिशा, करियर मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में करियर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्रेरणा आधारित नवाचार प्रोजेक्ट विजय पथ का शुभारंभ सोमवार को रानी दुर्गावती सभागार, आर.डी. कॉलेज, खेरी, मंडला में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और जीवन कौशल से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। जिला प्रशासन का यह प्रयास करियर से राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला प्रशासन ने इस अवसर पर शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts

अब अवैध उत्खनन में होगा चार गुना जुर्माना, वाहन होगें राजसात

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 मार्च 2022

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment