Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 8 दिसंबर तक होगा

मंडला 2 दिसंबर 2024

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग भोपाल के सौजन्य से जिला मण्डला में शीतकालीन हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन आदर्श बुनकर स्वसहायता समूह बबैहा जिला मण्डला में 3 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 तक टॉउनहॉल नगरपालिका मण्डला में किया जाएगा। उक्त प्रदर्शनी में प्रदेश व जिले के उत्कृष्ट शिल्प कलाओं का प्रदर्शन सहः विक्रय किया जावेगा। जिससे प्रदेश एवं जिले के शिल्पियों के उत्पादों की मार्केटिंग होगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उक्त प्रदर्शनी के आयोजन से प्रदेश के शिल्पी आत्मनिर्भर होंगे। इस प्रदर्शनी में महेश्वर, चंदेरी की डिजाईनर सिल्क साड़ियां, सौसर एवं वारासिवनी की सिल्क एवं कोसा साड़ियां बाघ (धार) भैरागढ के प्रिन्टेड ड्रेस मटेरियल, मण्डला की गोंडी पेंटिग साड़ियां और बांस शिल्प, काष्ठ शिल्प बेलमेटल, माटीशिल्प की कलाकृतियां विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी।

Related posts

नगर पालिका मंडला ने किया फायर ड्रिल

Reva India News

10 जून को जिले में 2.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

ग्वारा में अवैध शराब जब्त

Reva India News

Leave a Comment