परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को मण्डला जिले में संचालित वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 24 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, व्हीएलटीडी, एस.एल.डी, रेडियम, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान 8 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 28500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया है। चैकिंग कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी श्री ललित धुर्वे एवं परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
अगली पोस्ट
