खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 01 प्रकरण, अवैध परिवहन के 04 प्रकरण एवं अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण, इस प्रकार कुल 09 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। उक्त प्रकरणों में अर्थदण्ड अधिरोपित कर कुल 8 लाख 17 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। उक्त अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारणकर्ता के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।
