Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गाइडलाइन दर निर्धारण प्रक्रिया प्रांरभ 13 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

मंडला, 6 मार्च 2026

मंडला जिले में अचल संपत्तियों (भूखंड एवं कृषि भूमि) के बाजार मूल्य के निर्धारण के लिए वर्ष 2026-27 के लिए गाइडलाइन दर तय करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों तथा पंजीयन नियम 2018 में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिले की अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य के निर्धारण के लिए प्रस्तावों पर विचार किया गया। समिति द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों को आम नागरिकों के अवलोकन के लिए जिला पंजीयक कार्यालय मंडला में रखा गया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिक इन प्रस्तावों का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि किसी प्रकार के सुझाव या आपत्ति हो तो वे अपने सुझाव 13 मार्च 2026 तक जिला पंजीयक कार्यालय, मंडला में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद गाइडलाइन दरों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related posts

मनेरी स्थित फैक्ट्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी को 1 लाख का चेक सौंपा

Reva India News

डोल ग्यारस पर्व पर 22 सितंबर को मंडला जिले में स्थानीय अवकाश

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment