Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पति को कम्बल वितरित किया

मंडला, 16 दिसंबर 2025

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मानवता का परिचय देते हुए असहाय निःशक्त दिव्यांग दम्पति को कम्बल वितरित किया। सरदार पटेल वार्ड, लालीपुर निवासी श्री मुन्ना सारथी और उनकी पत्नी श्रीमती सोना बाई सारथी को कलेक्टर श्री मिश्रा ने शीतलहर से बचाव के लिए कम्बल प्रदान किया।

इस दौरान कलेक्टर ने केवल औपचारिक भेंट नहीं की, बल्कि दम्पति के साथ संवाद भी किया। उन्होंने आत्मीयता से उनकी दिनचर्या और हालचाल पूछा तथा उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और आवश्यकताओं को जानने का प्रयास किया।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 हेतु आवेदन आमंत्रित  

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment