Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा-संगम मेला 16 जून को, निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे

मंडला, 9 जून 2026

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से ’’युवा-संगम मेला’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 16 जून को ’’नगरपालिका मण्डला के हॉल’’ में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ’’कक्षा 8वीं से लेकर स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो अथवा आईटीआई उत्तीर्ण हों’’। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ शामिल होकर विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अपने ’’मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों’’ के साथ उपस्थित हों। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का ’’मार्ग व्यय (यात्रा भत्ता)’’ देय नहीं होगा। अतः अभ्यर्थी स्वयं के व्यय पर निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुख वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

बाल संरक्षण और देखरेख – मंडला में कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया होली मिलन उत्सव

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment