Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के 133 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई

मंडला, 16 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिले की 133 हितग्राहियों को 3 करोड़ 04 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया।

मंडला एनआईसी कक्ष से नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, प्र.श्रम पदाधिकारी श्री जैन एवं हितग्राही उपस्थित रहे। जिले के सभी जनपद पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित जनप्रतिनिधि, हितग्राही एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनांतर्गत नगरपालिका परिषद/पंचायत मंडला में 2, नगरपालिका परिषद/पंचायत बम्हनी बंजर में 2, जनपद पंचायत मंडला में 20, जनपद पंचायत बीजाडांडी में 12, जनपद पंचायत बिछिया में 43, जनपद पंचायत मवई में 7, जनपद पंचायत नारायणगंज में 3, जनपद पंचायत मोहगांव में 6, जनपद पंचायत निवास में 17, जनपद पंचायत घुघरी में 5 एवं जनपद पंचायत नैनपुर में 16 अनुग्रह सहायता सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है।

Related posts

घुघरी विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान सूर्या संकुल स्तरीय संगठन के कार्यालय का निरीक्षण  

Reva India News

17 जनवरी तक अनिवार्यतः क्रियाशील करें कोविड केयर सेंटर

Reva India News

कान्हा टाइगर रिजर्व में नेचर गाइड्स के लिए 15 दिवसीय इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment