Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईएफएमआईएस में केन्द्रीकृत वेतन प्रोसेसिंग संबंधी प्रशिक्षण 19 दिसंबर को

मंडला, 18 दिसंबर 2025

समस्त प्रकार के कर्मचारियों को प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन प्रदान करने के लिए आई.एफ.एम.आई.एस. के माध्यम से केन्द्रीकृत वेतन प्रोसेसिंग की सुविधा विकसित की गई है। इससे प्रत्येक डी.डी.ओ. को पृथक से पेरोल जनरेशन का कार्य नही करना होगा तथा आवश्यक संशोधन पेरोल में करते हुए देयक लगाए जा सकेंगे। इस प्रकार वेतन आहरण में समयबद्धता तथा त्वरित गति सुनिश्चित की जा सकेगी। दिसंबर 2025 के वेतन इस प्रकिया से ही किया जावेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रक्रिया के लिए 19 दिसंबर को जिला योजना भवन मण्डला में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा कार्यालय से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होवें।

Related posts

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 10 जनवरी

Reva India News

उपार्जन कार्य में धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें – हर्षिका सिंह उपार्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, असफलता से घबराएँ नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में कलेक्टर ने दिए सफलता के मंत्र

Reva India News

Leave a Comment