Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री अनूप तिवारी, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) भोपाल प्रेक्षक नियुक्त

मंडला, 18 दिसंबर 2025

नगरपालिका परिषद मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के उप निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण के लिए मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम-12 (क) के अंतर्गत निहित प्रावधान के तहत श्री अनूप तिवारी, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) गोयल डुप्लेक्टस, गुलमोहर कॉलोनी भोपाल मोबाइल नम्बर 9425150438 को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक श्री तिवारी के द्वारा नगरपालिका परिषद मण्डला जिला मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के उप निर्वाचन वर्ष 2025 के पर्यवेक्षण कार्य के लिए जिले में प्रथम चरण में 15 दिसम्बर 2025 से 18 दिसम्बर 2025 तक एवं द्वितीय चरण में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक किया जाना निर्धारित है।

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मण्डला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक के भ्रमण एवं पर्यवेक्षण के दौरान उन्हें नगरपालिका परिषद मण्डला के वार्ड क्रमांक 08 के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) की कार्यवाही के प्रेक्षण के दौरान आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण के लिये श्री पी.के. कुस्मारे, मुख्य कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 02 मण्डला को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संपर्क अधिकारी, प्रेक्षक श्री तिवारी के प्रवास के दौरान उनके ठहरने के स्थान में सम्पूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। प्रेक्षक के आगमन एवं जिले में भ्रमण के दौरान उनके कार्य सम्पादन के लिए श्री विशाल जांगजुड़े स्टेनोग्राफर कार्या. संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल मण्डला को नियुक्त किया जाता है। प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारी संपर्क अधिकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

पशुपालन के संबंध में युवा उद्यमी संवाद आज

Reva India News

मुख्यमंत्री शहरी आवासीय पट्टा योजना से हितग्राहियों को मिला आवासीय अधिकार

Reva India News

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Reva India News

Leave a Comment