Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल बैंक शाखाओं में मेगा क्रेडिट केम्प आयोजित 125 समूहों को 383.67 लाख की ऋण राशि वितरित

मंडला, 20 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूहों के लिए सेंट्रल बैंक की सभी शाखाओं में मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया। मेगा क्रेडिट कैंप के लिए स्व सहायता समूहों के ऋण प्रस्ताव बड़ी संख्या में तैयार कर बैंक शाखाओं में प्रस्तुत किये गए थे।

कैंप के दौरान सभी प्रस्तावों की पात्रता की जांच एवं आवश्यक दस्तावेजीकरण कराए गए। सभी पात्र समूहों को कैंप में ही स्वीकृति पत्र जारी किये गए। अग्रणी जिला प्रबंधक सुजॉय कुमार के मार्गदर्शन में जिले की सेंट्रल बैंक की 15 शाखाओं से 125 समूहों को 383.67 लाख की ऋण राशि वितरित की गयी। सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा में कैंप के दौरान शाखा प्रबंधक श्री निखिल वोहरा, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन श्रीमती सीमा झारिया सहित शाखा का स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

पर्व एवं त्यौहारों में प्रशासन का सहयोग करें सामाजिक संगठन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की बैठक में की अपील

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक

Reva India News

*वित्तीय साक्षरता एवं सामुदायिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment