Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता जागरूकता अभियान: कैंपस एंबेसडर और स्वीप आइकॉन की कार्यशाला आयोजित

मंडला, 20 दिसंबर 2025

योजना भवन में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कैंपस एंबेसडर और स्वीप आइकॉन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अलग-अलग परिवेश और क्षेत्रों में जागरूकता की गतिविधियों को आयोजित करने वाले वॉलेंटीयर्स के बीच आपसी संवाद और साझा-समझ विकसित करना था। कार्यशाला में जिला मुख्यालय के पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं गर्ल्स कॉलेज के साथ विभिन्न तहसील स्तरीय महाविद्यालयों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारी के साथ कैंपस एंबेसडर्स ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों और कैंपस एंबेसडर्स को अभी तक की गयी जागरूकता गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जागरूकता गतिविधियों का समुचित प्रचार भी करें। उन्होंने बताया कि आगामी 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका है। इस अवधि में ऐसे सभी लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, निर्धारित फार्म भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने उपस्थित लोगों को फार्म 6, फार्म 8 एवं घोषणापत्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि केवल मण्डला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की छात्राओं के ही फॉर्म हार्ड कॉपी में भरवाएं। अन्य जिलों की छात्राओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से फार्म भरे जाएंगे।

कार्यशाला में जिले के स्वीप आइकॉन भी शामिल हुए। थर्ड जेंडर कम्यूनिटी की स्वीप आइकॉन श्रीमती सुनीता, दिव्यांग श्रेणी के स्वीप आइकॉन श्री प्रकाश वंशकार और क्रीड़ा क्षेत्र से जुड़ी स्वीप आइकॉन श्रीमती मिनी सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में निर्वाचन अधीक्षक श्री सीके तिवारी एवं श्री अरुण कुशवाहा मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 अगस्त 2022

Reva India News

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस 

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment