Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों से संवाद कर कलेक्टर ने बढ़ाया आत्मविश्वास संदीपनी विद्यालय सागर में कक्षा 12वीं का निरीक्षण, बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

मंडला, 24 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा बुधवार को संदीपनी विद्यालय सागर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कक्षा बारहवीं में पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक तैयारी की जानकारी ली और उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बायोलॉजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनमें एम्नियोसेंटेसिस तथा विभिन्न रोगों से जुड़े विषय शामिल थे। विद्यार्थियों ने विषय की अच्छी समझ के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि अवधारणाओं की स्पष्ट समझ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में सहायक होती है।

प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर लेखन सटीक, स्पष्ट और बिंदुवार होना चाहिए। अनावश्यक विस्तार से बचते हुए प्रश्न के अनुसार ही उत्तर लिखें। उन्होंने अधिक से अधिक रिवीजन करने पर बल दिया, जिससे विषय की पकड़ मजबूत हो सके।

कलेक्टर ने विशेष रूप से बायोलॉजी विषय में चित्रों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जहां भी आवश्यक हो, वहां साफ-सुथरे और सही लेबल वाले चित्र अवश्य बनाएं, इससे उत्तर अधिक प्रभावी होते हैं। साथ ही उन्होंने समय प्रबंधन पर भी जोर दिया और विद्यार्थियों को तीन घंटे में पूरा प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने, नियमित अध्ययन करने और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता निश्चित है। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को आगामी प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

आजीविका समूहों की दीदियां कर रहीं सड़क मरम्मत का कार्य

Reva India News

एसडीएम ने किया ठरका प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण मध्याह्न भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

Reva India News

56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर – 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का हुआ शुभारंभ   मंडला की दिव्यांशी, आकृति और हर्षवर्धन ने दूसरे राउंड में किया प्रवेश

Reva India News

Leave a Comment