Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और निरोग व स्वस्थ रहें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री संपतिया उइके ने नैनपुर में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया

मंडला 27 जुलाई 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत संपूर्ण देश में स्वच्छता का संदेश दिया है। उन्होंने इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया कि निरोग व स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन में अति आवश्यक है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शनिवार को होटल वेदांता नैनपुर में नगर पालिका द्वारा आयोजित स्वच्छता  प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का सुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूलता वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि नगर पालिका नगरीय क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम के लिए साफ सफाई का पूरा प्रबंध करती है। जिससे नगरीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की बीमारियां न फैले और नगरवासी स्वस्थ व सुरक्षित रहें। उन्होंने नगर पालिका के द्वारा किए जा रहे साफ सफाई जल प्रबंध, बिजली सहित किए जा रहे समस्त कार्यों की प्रसंशा की। उन्होंने नगर पालिकाओं को विकास कार्यों को बेहतर और सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने को कहा। जिससे नगर पालिका को पूरे देश में स्वच्छता के लिए उचित स्थान मिल सके। इसके लिए नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप लोग स्वच्छता के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशों का अपने नगर पालिका में जाकर इसका पूर्ण रुप से पालन करेंगे। उन्होंने नगर पालिका नैनपुर के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्रों में बेहतर काम करने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्षेत्र में परिवर्तन करने को कहा। जिससे सफाई कर्मी भी नई ऊर्जा के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यशाला में मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिले से पहुंचे नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें बधाई दी।

Related posts

शासकीय आई.टी.आई रसैयादोना में रोजगार मेला 29 नवम्बर को

Reva India News

अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान से शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Reva India News

युवाओं के लिए सबसे जरूरी है शुरुआत करना अनुभव से ही आगे का रास्ता आसान बनता है रोजगार मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया अंतिम जायजा आरडी कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment