Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वरदान आश्रम में अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आज होगा समापन

मण्डला/अंजनिया। श्री यंत्र अर्चना की तैयारी जोरो पर वरदान आश्रम अंजनिया में चल रही है 24  दिनों से चल रहे अन्नपूर्णा व्रत का समापन श्रीयंत्र अर्चन, लक्ष्मी नारायण अर्चन एवं भण्डारा के साथ किया जाना है जिसका आज समापन किया जायेगा। यह व्रत मार्गसीर्ष कृष्ण पंचमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक चलता है पूर्णिमा को श्रीविद्या जयंती के साथ इसकी पूर्णता होती है। इसके अंतर्गत कल्पवृक्ष बनाया जाता है जिसमे पात्र के अंदर अन्न रखकर पीपल की डाल, बरगद की डाल, धान की बाली इत्यादि से कल्पवृक्ष बनाकर पूजन की जाती है। नीलू महाराज ने बताया की श्रीविद्या उपासको के द्वारा सामूहिक रूप से श्रीयंत्र का अर्चन किया जाएगा वरदान आश्रम के सदस्यों ने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने अपील की है।

Related posts

समय से पूर्व सुनिश्चित करें आदि उत्सव की तैयारियाँ – श्री सोमेश मिश्रा  

Reva India News

अनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार और योग से हृदय को स्वस्थ रखने का करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन महाभियान आज प्रातः 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा टीकाकरण कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment