Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: हाईस्कूल घाघा में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 31 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एकीकृत शासकीय हाईस्कूल घाघा में किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र/छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। जहां कहीं बाल विवाह होता दिखे तो टोल फ्री नंबर 181, 1098 एवं दूरभाष नंबर 07642-252699 पर बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 18 वर्ष के पहले लड़की एवं 21 वर्ष के पहले लड़के का विवाह बाल विवाह कहलाता है, जिसे सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इसमें 1 लाख का जुर्माना और 2 वर्ष का कारावास या दोनों का प्रावधान है। इस दौरान कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, विधिक प्राधिकरण सेवा से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत मुगदरा में आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

अचल संपत्ति के बाजार मूल्य संबंधी अनंतिम मूल्यों का प्रदर्शन  

Reva India News

अमल ज्योति स्कूल महाराजपुर में टीबी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment