Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस स्टॉफ को किया गया सम्मानित

मंडला, 5 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में थाना बिछिया पुलिस द्वारा वन्यजीव अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई थी। 28 जनवरी 2024 को थाना बिछिया पुलिस ने सटीक सूचना एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बाघ की खाल के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना बिछिया में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई थी। इस सराहनीय कार्य और दक्षता के लिए वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, नई दिल्ली द्वारा तत्कालीन पुलिस टीम को नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी द्वारा थाना बिछिया में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस स्टॉफ को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

*राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया बालिकाओं से वर्चुअल संवाद*

Reva India News

जन्म-मृत्यु पंजीयन में विलंब पर अब मजिस्ट्रेट के आदेश से होगा पंजीयन

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment