Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

मंडला, 9 जनवरी 2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर पात्र युवाओं को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैम्प में पात्र छात्र-छात्राओं से फॉर्म-6 के कुल 18 फार्म भरवाये गये। सभी छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह आयु पात्रता होने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएँ और नैतिक मतदान करें। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. गौरी सिंह परते सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का आज मंडला आगमन……….. .अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम भी होंगे शामिल…..

Reva India News

नगरीय निकाय के उप निर्वाचन की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पाॅलीटेक्निक काॅलेज मंडला में 26 जून से

Reva India News

एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ की वी.सी.

Reva India News

Leave a Comment