Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का आज मंडला आगमन……….. .अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम भी होंगे शामिल…..

मंडला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम का 24 फरवरी 2026, मंगलवार को मंडला जिले में प्रथम आगमन हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर जिले भर में भारी उत्साह है उनके आगमन पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जहां कटरा बाईपास से भव्य स्वागत रैली निकाली जायेगी जो नगर भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। उनके आगमन को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडला के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सर्वटे ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज मरकाम, कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय कुशराम तथा प्रदेश मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री आशाराम भारतीया का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जनपद के जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वटे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10.00 बजे डिंडोरी से मंडला के लिए प्रस्थान होगा। प्रातः 10.45 बजे सलवाह मंडल में कार्यकर्ताओं से भेंट की जाएगी। प्रातः 11.15 बजे घुघरी में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि प्रातः 11.45 बजे रामनगर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी। दोपहर 12.30 बजे मंडला (कटरा) स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात दोपहर 12.45 बजे बिंझिया में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। दोपहर 01.00 बजे लालीपुर में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा, 01.15 बजे बस स्टैंड पर दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तथा 01.30 बजे बड़ चौराहा में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 01.45 बजे रेडक्रास बैगा-बैगी चौक में कार्यकर्ताओं से भेंट होगी। दोपहर 02.00 बजे रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर आगमन एवं माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 02.15 बजे भाजपा जिला कार्यालय, मंडला में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। सायं 04.30 बजे मंडला से भोपाल के लिए प्रस्थान किया जाएगा। भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सर्वटे ने समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह प्रथम आगमन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों एवं संगठन विस्तार को और गति देगा।

Related posts

सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है – संपतिया उइके सरकार की योजनाओं को समझें और लाभ उठाएं – श्री कुलस्ते

Reva India News

कलेक्टर के प्रयासों से साकार हुआ ज्ञानदीप विद्यालय का नया नार्थ विंग भवन 43 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में शिक्षा का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा

Reva India News

एकादशी से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा कलेक्टर ने गोलमेज सभाकक्ष में बैठक कर पंचचौकी महाआरती की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment