Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार की उम्मीदों को संबल कलेक्टर का युवाओं से सीधा संवाद महा युवा संगम की तैयारियाँ तेज, हर युवा को अवसर दिलाने पर प्रशासन का फोकस

मंडला, 9 जनवरी 2026

जिले के पंजीकृत बेरोजगार युवाओं से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर 20 जनवरी को आयोजित वृहद रोजगार मेला (महा युवा संगम) की तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है और तैयारी का मूल उद्देश्य यही है कि कंपनियों की आवश्यकता के अनुरूप योग्य युवा उपलब्ध हों, ताकि रोजगार के अवसर वास्तविक नियुक्तियों में बदलें और जिले के युवाओं का भविष्य सुदृढ़ हो।विदित है कि इस रोजगार मेले के माध्यम से 2200 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि इस मेले में विनिर्माण और सर्विस सेक्टर की 36 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जिनमें से कई महानगरों में स्थापित हैं। ये कंपनियाँ युवाओं के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अच्छी तरह तैयारी करें, ताकि चयन की संभावनाएँ मजबूत हों।

संवाद के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा मॉक इंटरव्यू और सीवी (बायोडाटा) तैयारी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि युवा कंपनियों की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को प्रस्तुत कर सकें। इसका उद्देश्य केवल अवसर उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चयन तक युवाओं का साथ देना है। युवाओं से अपील की कि वे 20 जनवरी को आयोजित वृहद रोजगार मेले में अनिवार्य रूप से भाग लें और अपने उन युवा साथियों को भी अवगत कराएँ जो रोजगार की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही यह पहल सफल होगी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, सहायक संचालक उद्योग श्री बलराम यादव, आईटीआई प्राचार्य मंडला श्रीमती मनीषा भूरिया उपस्थित रहे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

*लगातार बारिश में भीमा नाला से बहे बछड़े को नैनपुर पुलिस ने सुरक्षित बचाया – मानवीय सराहना का उदाहरण

Reva India News

जिले में 1613 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment