मंडला, 11 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार को खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा उपार्जन केन्द्र मुरमखाप का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपार्जन के दौरान मार्ग अवरूद्ध किये जाने तथा आंगनवाड़ी का रास्ता बन्द किये जाने की शिकायत थी, जिसे तत्काल उपार्जित धान का स्टैंड लगवाया गया तथा सड़क मार्ग के आस-पास रखे धान को चार ट्रकों से परिवहन कराकर मार्ग को खाली कराया गया। धीमी परिवहन होने के कारण मुरमखाप से खगुआ ग्राम का मार्ग, धान की बोरियां रखे जाने तथा परिवहन के दौरान ट्रक लगने से प्रातः बंद हो जाता था।
निरीक्षण के दौरान खरीदी प्रभारी को व्यवस्थित ट्रक लगवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपार्जित धान को सुरक्षित रखने एवं स्टेज लगाने को कहा गया। इस दौरान किसानों को सहयोग करने का अनुरोध किया गया। निरीक्षण के दौरान सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री जितेन्द्र तेकाम एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संजय झारिया, खरीदी प्रभारी समिति प्रबंधक तथा किसान उपस्थित रहे।
