Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन मण्डला गॉट टैलेंट और खेलो एमपी यूथ गेम्स का लांच कार्यक्रम

मंडला, 11 जनवरी 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय इण्डोर स्टेडियम मण्डला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन, मण्डला गॉट टैलेंट और खेलो एमपी यूथ गेम्स का लांच किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका मण्डला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर ने अवगत कराया कि मुख्य अतिथियों द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जिम का उद्घाटन होगा। 12 जनवरी को खेलो एमपी यूथ गेम्स का लांच कार्यक्रम भी होगा। युवा दिवस पर मुख्य अतिथियों द्वारा मण्डला गॉट टैलेंट का लांच किया जाएगा। इस अवसर पर लाईव सिंगिंग और डांस प्रस्तुति भी होगी। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के सहयोग से नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट मण्डला के द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जिले के युवाओं को नया मंच देने का एक प्रयास है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभाशाली युवाओं को सिंगिंग और डांस के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को क्यूआर कोड स्केन कर अथवा लिंक

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSesvC8ABIqVtxJTi2xok_JBgCCrWoygP2xRaglk6OmY8qLw/formResponse?pli=1 पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसका शुल्क 500 है। प्रतियोगिता के ऑडीशन 19 और 20 जनवरी 2026 को होंगे। सेमीफायनल 22 जनवरी 2026 को और ग्रेंड फिनाले ज्ञानदीप इंग्लिश मिडियम स्कूल मण्डला में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8966821052 और 9977094310 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रथम पुरस्कार 51000 रूपए और कान्हा सफारी, द्वितीय पुरस्कार 21000 रूपए और तृतीय पुरस्कार 11000 रूपए और सांत्वना पुरस्कार भी दिये जाएंगे।

इसके अलावा युवा दिवस से खेलो एमपी यूथ गेम्स की भी शुरूआत हो रही है। खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर चयन स्पर्धा आयोजन 12 जनवरी 2026 तक होगा, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 16 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के पालन में ’’खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025’’ का आयोजन ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिला एवं संभाग स्तर पर 27 खेलों (एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो, खो-खो, मल्लखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, टेनिस, शतरंज, बास्केटबाल, फुटबाल, कबड्डी, व्हालीबाल, किक्रेट, पारम्परिक खेल पिटटू और रस्साकसी) का आयोजन किया जाना है। 7 खेल (ताईक्वांडो, फैंसिग, रोईंग, क्याकिंग-कैर्नोइंग, शूटिंग, आर्चरी ओर शूटिंग बाल) के दल/खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे। मण्डला जिले के समस्त 9 ब्लॉक और जिला स्तरीय कार्यक्रम से लगभग 2800 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यूथ गेम्स में जिले के जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता कर सकेंगे। प्रत्येक खेल के लिए आयु सीमा पृथक-पृथक है। प्रत्येक खिलाड़ी को विकासखण्ड स्तर पर ऑनलाईन पंजीयन कराना अनिवार्य है। एक खिलाड़ी एक खेल में भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता के समय जन्म प्रमाण पत्र/मार्कशीट और मूल निवासी प्रमाण-पत्र की मूलप्रति लेकर आना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड के युवा समन्वयक एवं कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना सुनिश्चित करें – अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर ने की जिला योजना भवन में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा

Reva India News

संयुक्त सचिव श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई का कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया स्वागत  

Reva India News

गुणवत्ता के मानकों में की गई आंशिक शिथिलता

Reva India News

Leave a Comment