Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला गॉट टैलेंट के लिए ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को होंगे प्रथम विजेता को 51 हजार रूपए की नगद राशि इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाईन और ऑनलाईन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

मंडला, 13 जनवरी 2026

जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “मंडला गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो विधा गायन एवं नृत्य में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। गायन प्रतियोगिता में एकल प्रस्तुति केरोके के माध्यम से होगी, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं समूह नृत्य (अधिकतम 8 सदस्य) की श्रेणियां शामिल रहेंगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को किया जायेगा। मंडला गॉट टैलेंट का सेमीफाईनल 22 जनवरी एवं फिनाले 23 जनवरी को किया जायेगा।

नृत्य एवं गायन विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 51-51 हजार रूपए की राशि प्रदान की जायेगी एवं कान्हा नेशनल पार्क की सफारी कराई जायेगी। द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 21-21 हजार रूपए एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 11-11 हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की जायेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जो ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से जमा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSesvC8ABIqVtxJTi2xok_J-zBgCCrWoygP2xRaglk6OmY8qLw/formResponse?pli=1 है। इसके अलावा इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाईन फॉर्म कार्यालय जिला खेल अधिकारी मंडला में जमा कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन अथवा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रतिभागी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, मंडला में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8966821052 एवं 8319463567 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्त

Reva India News

बारिश से पहले ग्रेवल सड़क निर्माण पूरा करें – सीईओ श्री कूमट

Reva India News

पटवारी गये तीन दिवसीय अवकाश पर

Reva India News

Leave a Comment