Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई

मंडला, 19 जनवरी 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में को शाम 5 बजे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित समीक्षा बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी रा., मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, निवास, मण्डला तहसीलदार, नायब तहसीलदार, निर्वाचन से संबंधित सहायक प्रोग्रामर एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तैयारी के साथ सम्मिलित थे।

बैठक में निर्देशित किया गया कि फार्म 6, 7 एवं 8 के प्राप्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित है, प्रयास कर सभी पात्र मतदाताओं से फार्म प्राप्त कर लेवें। साथ ही यह विशेष रूप से ध्यान रखें कि आगामी 3 दिन में प्राप्त होने वाले दावा फार्म का सूक्ष्मता के साथ बीएलओ द्वारा परीक्षण कर लेवें, त्रुटिवश किसी भी प्रकार का दावा बीएलओ ऐप में त्रुटिपूर्ण दर्ज न होने पावे। साथ ही 16वां मतदाता दिवस मनाये जाने के संबंध में आयोग के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए मतदाता दिवस को सफलतापूर्वक मनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

गांव की बेटी योजना के तहत पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया जनपद तथा तहसील कार्यालय नैनपुर का औचक निरीक्षण  

Reva India News

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Reva India News

एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान 

Reva India News

Leave a Comment